मुरादाबाद, मार्च 5 -- सुरजन नगर में रंगों का त्योहार होली श्रद्धा पूर्वक एकता एवं भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से शाम तक ग्रामीणों ने एक दूसरे पर गुलाल उड़ाया एवं तिलक लगाकर सभी को बधाइयां दीं। प्राचीन शिव मंदिर, झंडा चौक, चामुंडा मंदिर, हनुमान मंदिर, नलों वाले बाबा का मंदिर आदि सार्वजनिक स्थलों पर टोलियों के रूप में ग्रामीण एक दूसरे को बधाइयां एवं आशीर्वाद देते रहे। हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक समाजसेवी एडवोकेट मोहम्मद साकिब ने गांव में घूम कर हिंदू वर्ग के ग्रामीणों से गले मिलकर सभी को होली की शुभकामनाएं भेंट कीं। परिवार के नन्हें मुन्नो ने रंग बिरंगी पिचकारियों से एक दूसरे पर रंग डालकर होली का आनंद उठाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.