हरदोई, फरवरी 27 -- हरपालपुर। रंगों के पर्व होली पर शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए हरपालपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आई। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बे के प्रमुख मार्गों और बाजारों में सघन गश्त की। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का सहारा लेते हुए ड्रोन कैमरों से पूरे कस्बे की निगरानी की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि त्योहार के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर अराजक तत्व शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों की पहचान और गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का उपयोग किया जा रहा है। ड्रोन की मदद से उन मकानों की छतों और तंग गलियों की भी जांच की गई, जहां पुलिस की सीधी पहुंच मुश्किल होती है। इसके साथ ही पुलिस बल ने पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.