महोबा, मार्च 5 -- महोबा, संवाददाता। होली पर जिले भर में खाकी का सख्त पहरा रहा। सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बल को तैनात किया गया था। पुलिस अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा पर नजर बनाकर रखे रहे। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर महिला पुलिस को भी तैनात किया गया था। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के निर्देश पर पुलिस बल सुरक्षा को लेकर चौकन्ना रहा। शहर में सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि होली पर सुरक्षा को लेकर पुलिस तो अलर्ट किया गया था। गांव-गांव में पुलिस ने भ्रमण किया। शहरी क्षेत्रों में पुलिस के द्वारा पैदल मार्च किया गया। सुरक्षा को लेकर पुलिस बल के साथ पीएसी बल को भी तैनात किया गया था। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पुलिस की नजर रही। कंट्रोल रूम की व्यवसथा की गई ह...