वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान टीम। होली पर यात्रियों को जरूरत में ध्यान में रखते हुए रोडवेज अतिरिक्त बसें चलाएगा। वाराणसी रीजन के कैंट, काशी, वाराणसी (ग्रामीण), चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, सोनभद्र और विंध्य नगर डिपो से 28 फरवरी से 9 मार्च तक 370 बसों का संचालन होगा। योगी सरकार की यह पहल यात्रियों को राहत देने के साथ ही सुरक्षित और सुगम यात्रा भी कराएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) परशुराम पांडेय ने बताया कि वाराणसी-गोरखपुर मार्ग पर सर्वाधिक 114 बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा वाराणसी-शक्तिनगर बैढ़न मार्ग पर 68 तथा वाराणसी-लखनऊ मार्ग पर 55 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। आरएम ने बताया कि जरूरत के अनुसार अन्य मार्गों पर फेरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। होली के मद्देनजर चालक और परिचालक के लिए विशेष इंसेंटिव योजना भी लागू की गई है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.