शामली, मार्च 5 -- बुधवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एक दूसरे को गुलाल लगाकर आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया। कई स्थानों पर फूलों की होली भी खेली गई, जहां कैमिकल रंगों से दूर रहने का संदेश दिया गया। बुधवार को शहर के मोहल्ला दयानंदनगर में अखिल भारतीय विराट संघ द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष व सभासद सेठपाल सिंह ने समाज के लोगों को गुल लगाया और होली पर्व की शुभकामनाऐं दी। इस दौरान उन्होने कहा कि समाज एकजुट होकर कार्य करे और समाज में फैली बुराईयों को जलाये। जिससे बेहतर समाज का निर्माण हो सके। इस अवसर पर अंकुर, नवनीत संगल, महेश धीमान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.