बहराइच, फरवरी 27 -- बहराइच। नगर पालिका परिषद बहराइच की अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह ने बताया कि होली पर 03 व 04 मार्च को नगर क्षेत्र सभी नलकूपों से अनवरत जलापूर्ति व्यवस्था रहेगी। नगर क्षेत्र की समुचित साफ-सफाई व नालियों की सफाई, मलबा एवं कूड़ा उठान तथा चूनाकारी की व्यवस्था के लिए अलग-अलग क्षे़त्रों के नगर पालिका कार्मिकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सफाई नायकों को होलिका दहन स्थलों के आस-पास समुचित सफाई, कूड़ा निस्तारण एवं चूनाकारी के लिए निर्देशित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...