सिमडेगा, मार्च 2 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। होली पर्व के अवसर पर भरत वेजिटेबल की ओर से आम लोगों के लिए सस्ती दरों पर सब्जियों की विशेष बिक्री का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष ऑफर दिनांक मंगलवार को केवल एक दिन के लिए उपलब्ध रहेगा। भरत प्रसाद ने बताया कि प्याज 15 रुपए प्रति किलो, लहसुन 70 रुपए प्रति किलो, अदरक 70 रु प्रति किलो तथा आलू 10 रु प्रति किलो की दर से दिया जाएगा। प्रत्येक व्यक्ति को 5 से 10 किलो तक आलू एवं प्याज तथा 1 किलो लहसुन और 1 किलो अदरक उपलब्ध कराया जाएगा। सब्जियों का वितरण बाजार समिति गोदाम नंबर 2 से किया जाएगा। इसके लिए समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.