नई दिल्ली, मार्च 4 -- यूपी के अयोध्या में होली पर दुखद खबर सामने आई है। यहां होली पर बुधवार को दूसरी पहर सरयू स्नान को गए तीन किशोर अचानक डूबने लगे। हल्ला गुहार पर स्थानीय लोगों ने डूब रहे एक किशोर को सकुशल बचा लिया लेकिन हादसे में डूबने से दो किशोर की मौत हो गई। किशोरों की मौत कि खबर से उनके परिवार में कोहराम मच गया है। रौनाही थाना क्षेत्र के मुबारकगंज निवासी तीन किशोर होली का रंग खेलने के बाद स्नान के लिए अपने घर से थोड़ी दूर सरयू के कलाफरपुर घाट गए थे। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे तो आपस में एक दूसरे को बचाने की कवायद शुरू हुई। कवायद सफल न होने पर चीख पुकार और हल्ला गुहार पर आसपास मौजूद ग्रामीणों दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने देखा कि तीनों किशोर डूब रहे। ग्रामीणों ने बिना देरी किए सरयू नदी में डूब रहे एक किशोर को सकुशल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.