मुरादाबाद, मार्च 5 -- सपा सांसद रुचि वीरा ने होली के पावन अवसर पर अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। समर्थकों के घर जाकर उन्हें होली की बधाई दी और उनके साथ मिलकर रंगों का त्योहार मनाया। इस दौरान उन्होंने भाईचारे और उल्लास का संदेश दिया। सबसे पहले वह आशियाना कालोनी स्थित सपा कार्यकर्ता तुंगीश यादव के यहां पहुंची। इसके बाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता के यहां भी पहुंची। इसके अलावा रामगंगा विहार, अवंतिका, लाइनपार, अवंतिका आदि इलाकों में समर्थकों के यहां पहुंचकर बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.