फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 2 -- फर्रुखाबाद। होली के त्योहार से पहले ट्रेनों में आरक्षण फुल हो गया है। ऐसे में त्योहार पर आने वाले लोगों को सफर में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। तीन मार्च की होली है और चार मार्च को रंग खेला जायेगा। होली के त्योहार पर घर आने वाले लोगों को मजबूरी में जनरल बोगी में सफर करना होगा। सबसे ज्यादा दिक्कत भिवानी के रास्ते प्रयागराज तक चलने वाली कालिंदी एक्सप्रेस में है। इस ट्रेन का त्योहार से पहले आरक्षण फुल चल रहा है। त्योहार से चार दिन इधर और उधर सीट खाली ही नहीं है। पहले से ही लोगों ने सीटें सुरक्षित करा ली हैं। दिल्ली के लिए फर्रुखाबाद से यह एक मात्र ट्रेन है। वैसे तो सप्ताह में कानपुर से आनंद बिहार दिल्ली तक के लिए एक ट्रेन है। इसका भी आरक्षण त्योहार पर फुल चल रहा है। जिस तरह से त्योहार से पहले रेलगाड़ियों में आरक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.