किशनगंज, मार्च 2 -- किशनगंज। एक संवाददाता होली का त्योहार आते ही बाजारों में रौनक आ गई है। रंग-बिरंगी पिचकारियों और हर्बल गुलाल की डिमांड बढ़ गई है। बाजार में बच्चों के लिए कार्टून और टैंक वाली बड़ी पिचकारियों की सबसे ज्यादा मांग है, जिनकी कीमत 30 रुपये से 300 रुपये तक है। पिचकारियों में गननुमा ऑटामेटिक पिचकारी, रंग उड़ाने वाले पॉपर और रंगीन पटाखे भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा, हर्बल गुलाल की डिमांड भी काफी अधिक है, जिसकी कीमत 120 रुपये से 250 रुपये तक है। बाजार में भगवा रंग की पिचकारियों और गुलाल की भी अच्छी डिमांड है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार डिजाइनर और लंबी दूरी तक पानी फेंकने वाली पिचकारियों की बिक्री ज्यादा हो रही है। रविवार को बाजारों में होली को लेकर काफी चहल पहल दिखी, बच्चे अपने माता पिता के साथ अबीर रंग एवं पिचकारी खरीद रहे थे। ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.