मुजफ्फर नगर, फरवरी 27 -- होली का पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजार पूरी तरह रंगीन नजर आने लगे हैं। जगह-जगह सजी दुकानों पर रंग-बिरंगी पिचकारी, अबीर-गुलाल, आकर्षक राजस्थानी टोपियां (पगड़ी) और सफेद होली के कपड़ों की जमकर बिक्री हो रही है। सुबह से देर शाम तक बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है, जिसमें बच्चों से लेकर युवा और महिलाएं तक शामिल हैं। खास बात यह है कि बाजार में सबसे अधिक मांग बच्चों की पसंदीदा कार्टून और टैंक वाली बड़ी पिचकारियों की है। साधारण प्लास्टिक पिचकारी 30 से 60 रुपये तक बिक रही है, जबकि बड़ी टैंक या बैकपैक पिचकारी 120 से 350 रुपये तक में उपलब्ध है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार डिजाइनर और लंबी दूरी तक पानी फेंकने वाली पिचकारियों की बिक्री ज्यादा हो रही है। रंगों की बात करें तो हर्बल और खुशबूदार गुलाल लोगों की पहली पसंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.