सहारनपुर, फरवरी 27 -- होली का पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजार रंगों और उमंग से सज गए हैं। दुकानों पर पिचकारी, इलेक्ट्रिक गन, रंगीन सिलेंडर, पानी वाले रंग, गुलाल, मास्क, स्प्रे और रंग-बिरंगे गुब्बारों की भरमार दिखाई दे रही है। बच्चों से लेकर युवाओं तक में खरीदारी को लेकर खासा उत्साह है। इस बार बाजार में 12 राशियों के अनुसार तैयार विशेष गुलाल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दुकानदारों के अनुसार लोग अपनी जन्मराशि के हिसाब से गुलाल खरीद रहे हैं, जिससे बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार मेष-वृश्चिक राशि के लिए लाल/गुलाबी, वृषभ-तुला के लिए सफेद/नीला, मिथुन-कन्या राशि के लिए हरा, सिंह राशि के लिए नारंगी, कर्क राशि के लिए सिल्वर, मकर-कुंभ राशि के लिए नीला और धनु-मीन राशि के लिए पीला गुलाल शुभ माना जाता है। वहीं 888 शॉ...