चंदौली, फरवरी 28 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। होली का पर्व नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। पीडीडीयू नगर सहित जिलेभर के बाजारों और कस्बों में जगह-जगह रंग गुलाल पिचकारी की दुकानें सज गई हैं। खरीदने वालों की भीड़ बढ़ने लगी है। इस बार बाजार में सौ रुपये से लेकर तीन हजार तक की पिचकारी उपलब्ध है। सबसे अधिक ई-पिचकारी की मांग बाजार में है। यह पिचकारी लोगों को खूब भा रही है। वहीं मिठाई की दुकानों पर भी गुझिया की महक ग्राहकों को लुभाने लगी है। नगर के सुभाष पार्क के सामने स्थित दुकानदार लखन ने बताया कि इस बार पिचकारी के रूप में गदा, फरसा, तलवार, इलेक्ट्रॉनिक पिचकारी, नई-नई टोपिया अंब्रेला पिचकारी, गन पिचकारी के रूप में कई पिचकारिया आई हैं। इलेक्ट्रॉनिक पिचकारियों की बिक्री ज्यादा है। इसमें चर्चित हस्तियों के नाम की पिचकरिया बाजार म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.