हल्द्वानी, मार्च 3 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। होली के मद्देनज़र सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नैनीताल में मंगलवार को भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 40 वाहनों के चालान काटे, जबकि एक सीज किया गया। कमिश्नर दीपक रावत और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर परिवहन विभाग, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई की। आरटीओ प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा अरविंद पांडेय के निर्देशन में तीन टीमों ने अभियान संचालित किया। एआरटीओ प्रवर्तन जितेंद्र सांगवान ने हल्द्वानी और काठगोदाम क्षेत्र में चेकिंग की, जबकि परिवहन कर अधिकारी पवन कुमार ने धारी तहसील में प्रशासन और पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया। परिवहन उपनिरीक्षक आरसी पंवार और गिरीश कांडपाल भी टीमों के साथ मुस्तैद रहे। अभियान के दौरान सभी चालकों की एल्कोमीटर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.