बगहा, मार्च 2 -- बेतिया,हिन्दुस्तान संवाददाता। होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर बेतिया पुलिस ने नि:शुल्क बस सेवा शुरू की है। यह सेवा 2 मार्च से 6 मार्च तक प्रतिदिन रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक संचालित की जाएगी। बसें बेतिया रेलवे स्टेशन से विभिन्न निर्धारित मार्गों पर यात्रियों को उनके सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाएंगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. शौर्य सुमन के निर्देश पर शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य त्योहार के दौरान बाहर से आने वाले यात्रियों को सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराना है। सोमवार को पुलिस केंद्र में रक्षित पुलिस उपाधीक्षक देवानंद राउत ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। पहली बस रेलवे स्टेशन से समाहरणालय चौक, तीन लालटेन, सोवाबाबू चौक होते हुए राजदेवढी तक जाएगी। वहीं दूसरी बस रेलवे स्टेशन से बस अड्डा, हरिवाटिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.