मथुरा, मार्च 2 -- फरह। होली के त्योहार पर उपद्रव या झगड़ों की आशंका को लेकर क्षेत्र के गाँवो में 450 लोगों को गुलाबी कार्ड यानि सदाचार बनाये रखने के लिए बीएनएसएस की धारा 168 के नोटिस दिए गए हैं। थाना प्रभारी फरह छोटेलाल ने बताया कि क्षेत्र के गांवो में कुल 450 लोगों को नोटिस धारा 168 के अंतर्गत दिए गए हैं, जिससे कि प्रेम व सौहार्द के साथ होली का त्यौहार मनाया जाये। इसके लिए लोगों से अपील कि गई है कि होली पर किसी प्रकार के झगडे व विवाद से बचाना है और सदाचार बनाये रखना है। चिन्हित किये गए विवादों मे संभावित या पहले से कई कई मुकदमो मे संलिप्त लोगों को गुलाबी कार्ड दिए गए हैं, वहीं कुछ गाँवों में बैठक कर प्रेमपूर्वक होली का त्यौहार मानाने के लिए समझाया जा रहा है और लगातर निगरानी भी रखी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.