बदायूं, मार्च 3 -- बिल्सी। होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सोमवार को सीओ सुनील कुमार सिंह और कोतवाल मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर के मुख्य बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पैदल रूट मार्च किया। रूट मार्च कोतवाली परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार, सर्राफा बाजार, अटल चौक और खैरी रोड सहित प्रमुख चौराहों से होकर गुजरा। इस दौरान अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों की स्थिति जांची और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य, अशोक कुमार, विदेश कुमार शर्मा, पुष्पराज सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.