रिषिकेष, मार्च 1 -- होली पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। ऋषिकेश और समीपवर्ती इलाकों में संवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया गया है। पर्व के दिन इन क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस फोर्स की तैनाती होगी। जबकि, रानीपोखरी और रायवाला में विशेष चेकिंग अभियान भी नियमित रूप से चलाया जाएगा। हुड़दंग करने वालों से भी पुलिस सख्ती से निपटेगी। रविवार को सीओ नीरज सेमवाल ने बताया कि होली पर्व में शांति और सुरक्षा को कायम रखने के लिए पुलिस ने विस्तृत तैयारियां की हैं, जिनमें मुख्यतौर पर ट्रैफिक को नियंत्रित रखना है। चौक-चौराहों पर यातायात को सुचारू रखने के लिए पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की जा रही है। जोन और सर्किल के माध्यम से ऋषिकेश, रानीपोखरी और रायवाला क्षेत्र को बांटा गया है। इन सभी क्षेत्रों में संवेदनशील इलाकों का पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.