गढ़वा, मार्च 2 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। होली पर्व को लेकर नगर ऊंटारी में पुलिस का फ्लैग मार्च निकला। उक्त अवसर पर लोगों से त्योहार के दौरान शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। उधर होली पर्व के मद्देनज़र विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रीबंशीधर नगर के नेतृत्व में नगर ऊंटारी के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च मुख्य बाजार, चेचरिया, बिशुनपुर, पुराना नगर, धुरकी मोड़, चितविश्राम, जंगीपुर, हेनहो मोड़, पालहे कला, जतपुरा सहित कई संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों से संवाद स्थापित करते हुए होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.