चंदौली, फरवरी 28 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज थाना परिसर में शुक्रवार की शाम चार बजे आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक हुई। इस दौरान प्रधानों, व्यापारियों, सीएससी संचालकों और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों से शांति रखने में सहयोग करने की बात कहीं गई। थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। इसे शांति और अनुशासन के साथ मनाना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने व्यापारियों से निर्धारित समयानुसार दुकानें बंद करने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा और संवेदनशील स्थानों सहित प्रमुख बाजारों में विशेष गश्त की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.