हजारीबाग, फरवरी 25 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि । हजारीबाग रेंज के डीआईजी अंजनी कुमार झा ने कहा है कि उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के पांच जिलों में होली के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए फूलप्रूफ योजना तैयार है। रंगों का त्योहार होली को लेकर हजारीबाग, रामगढ़, गिरिडीह, कोडरमा और चतरा जिले मे चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। हजारीबाग रेंज अंतर्गत सभी एसपी को होली को लेकर पुलिस ने कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। हजारीबाग रेंज में जिला बल के अलावा लगभग दो हजार अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने के लिए दंगा नियंत्रण इकाइयों को 24 घंटे रेडी मोड में रहने का निर्देश दिया गया है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में प्रमुख सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। पुलिस की हुड़दंगियों पर नजर रहेगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.