गोरखपुर, मार्च 2 -- गोरखपुर। होली के त्योहार पर जलकल विभाग 18 घंटे पानी की आपूर्ति करेगा, ताकि लोगों को रंग खेलने और स्नान करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 8810709390 जारी किया गया है। चार मार्च की सुबह चार बजे से शाम चार बजे तक लगातार पानी की आपूर्ति मिलेगी। इसके बाद पुन: शाम 05 बजे से रात 11 बजे तक जलापूर्ति होगी। जलकल महाप्रबंधक रघुवेंद्र कुमार ने बताया कि सभी पंपिंग स्टेशनों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। आपातकालीन स्थिति में पाइपलाइन लीकेज या मोटर खराब होने जैसी समस्या आने पर तत्काल मरम्मत के लिए टीमें तैनात रहेंगी। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र ने बताया कि कंट्रोल रूम भी सक्रिय रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.