पीलीभीत, फरवरी 28 -- पीलीभीत। होली के दिन शहर में 24 घंटे निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित रहेगी। होलिका दहन स्थलों और वार्डों में साफ-सफाई के लिए विशेष टीमें तैनात कर दी गई हैं। शहर के 27 वार्डों में करीब 97 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन होना है। इसे देखते हुए नगर पालिका ने व्यापक सफाई अभियान की रूपरेखा तैयार की है। प्रत्येक वार्ड में टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो होलिका स्थल के आसपास सड़कों और नालियों की सफाई करेंगी। चूना और दवा का छिड़काव भी कराया जाएगा। ताकि संक्रमण का खतरा न रहे। सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए सफाई नायक और सफाई निरीक्षक लगाए गए हैं। दो टीमों पर एक सफाई नायक की जिम्मेदारी रहेगी। जिसे अपने वार्ड के साथ एक अतिरिक्त वार्ड की भी मॉनिटरिंग करनी होगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि लापरवाही मिलने पर संबंधित प्रभारी और कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.