लखीमपुरखीरी, फरवरी 26 -- लखीमपुर। होली के त्योहार को लेकर नगर पालिका परिषद लखीमपुर ने शहर में पानी और साफ-सफाई की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पालिका प्रशासन का दावा है कि इस बार होली पर शहरवासियों को पानी की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के साथ वैकल्पिक इंतजाम भी किए जा रहे हैं। नगर पालिका लखीमपुर के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि होली के मौके पर नियमित जलापूर्ति के अलावा अतिरिक्त पानी उपलब्ध कराया जाएगा। सामान्य दिनों की तरह सुबह और शाम की सप्लाई जारी रहेगी, वहीं रंग खेलने वाले दिन 4 मार्च को दोपहर में भी विशेष जलापूर्ति की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक अतिरिक्त पानी दिया जाएगा ताकि लोगों को रंग खेलने के बाद किसी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए बिजली विभाग के अधिक...