मधुबनी, मार्च 11 -- बेनीपट्टी। होली पर शराब मांगने के आरोप में बिस्फी थाना क्षेत्र में डायल 112 के दारोगा कमलेश राम को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले में एसपी योगेंद्र कुमार ने आरोपी दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो होली से एक दिन पूर्व यानी 3 मार्च का बताया जा रहा है। वीडियो में डायल 112 में तैनात दारोगा कमलेश राम एक व्यक्ति से शराब की मांग करते सुनाई दे रहे हैं। मामले को अनुशासनहीनता और विभाग की छवि धूमिल करने वाला कृत्य माना गया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी ने दारोगा कमलेश राम और सुंदर लाल यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। ...