फिरोजाबाद, मार्च 5 -- थाना रामगढ़ क्षेत्र में शराब के नशे में नाले में गिरकर एक युवक की मौत हो गई। वह अरांव से फिरोजाबाद में रहकर मजदूरी करता था। परिवार में मौत की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। ठार पूठा निवासी विजय पुत्र रामवीर मजदूरी करता था। वह मूल रूप से अरांव क्षेत्र का रहने वाला था। काफी समय से यहां पर रह रहा था। वह शराब पीता था। बुधवार की रात को वह घर जा रहा था। वह शराब पिए हुए था। किसी प्रकार वह एक नाले में गिर पड़ा। वह रातभर वहीं पर पड़ा रहा। भोर में कुछ लोगों ने उसे नाले में पड़े देखा। वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। विजय के परिवार के लोग भी पता चलते ही पहुंच गए। शव के बारे में पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौजूद लोगों से पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.