समस्तीपुर, फरवरी 28 -- समस्तीपुर। होली से पूर्व सभी सरकारी कर्मचारियों को वेतन भुगतान करने की सरकारी घोषणा के बावजूद नगर निगम में इस पर अब तक अमल नहीं किया गया है। इससे नगर निगम के स्थाई एवं दैनिक सफाई कर्मी काफी मायूस हैं। वे नगर प्रशासन की व्यवस्था पर नाराजगी जता रहे हैं। इस दौरान, इस बार उन्होंने सादगी में होली पर्व मनाने का निर्णय लिया है। बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ शाखा नगर निगम, समस्तीपुर की ओर से सचिव मो. प्रवेज आलम, अध्यक्ष राजकुमार राम एवं जीवछ पासवान ने बैठक में कहा कि बिहार सरकार से घोषणा की गई है कि होली महापर्व के शुभ अवसर पर सभी सरकारी कर्मचारियों को होली से पहले सभी विभाग के कर्मचारियों को वेतन का भुगतना कर दिया जाएगा, ताकि, होली पर्व सभी कर्मी अपने परिवार के साथ धूमधाम से मना सकें। इस घोषणा पर अब तक पहल नहीं...