फरीदाबाद, मार्च 7 -- फरीदाबाद। होली खेलने के दौरान हुए विवाद में एक युवक पर बोतल और चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की शिकायत पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बसेलवा कॉलोनी, पुरानी चुंगी ओल्ड फरीदाबाद निवासी राहुल सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वाटर सप्लाई का काम करता है। चार मार्च की शाम करीब पांच बजे वह अपने दोस्तों सोनू, अमित और दीपक के साथ गांव अजरौंदा में होली खेलने गया था। अमित और सोनू की ससुराल भी अजरौंदा गांव में है।राहुल के अनुसार वहां सोनू ने अपने साले पवन को फोन किया और दीपक से बात कराई। फोन पर ही पवन और दीपक के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद वे लोग अमित की ससुराल में चले गए। करीब दो घंटे बाद पवन अपने साथियों उमेश, जतिन, नीरज और टीका के सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.