चंदौली, फरवरी 26 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर आगामी दिनों होलिका दहन और होली पर्व को शांति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर तैयारी तेज हो गई है। बुधवार को केातवाली पुलिस ने संभावित विवादों को लेकर 18 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। वही पचास से अधिक लोगों को चेतावनी कार्ड जारी किया गया है। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई से खलबली मची है। आगामी दिनों 3 मार्च को होलिका दहन है और 4 मार्च को होली है। कोतवाली अर्न्तगत कुल 65 गांवों के तहत 124 स्थानों पर होलिका दहन किया जायेगा। पर्व शांतिपूर्ण पर्व मनाने को लेकर कोतवाली पुलिस ने होलिका दहन और होली के दौरान अक्सर कुछ अराजक तत्व सक्रिय हो जाते हैं। ये तत्व समाज में अफवाहें फैलाकर द्वेष और अराजकता का माहौल पैदा करने का प्रयास करते हैं। पूर्व में भी क्षेत्र के कई गा...