हाथरस, मार्च 1 -- मुरसान। कस्बा मुरसान क्षेत्र के एक गांव में होली को लेकर हो रहे विवाद को लेकर मुरसान पुलिस और तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया और मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स ने होली स्थल को साफ सफाई कर कर शांति व्यवस्था बनाई रखने की अपील की। मुरसान के गांव महामोनी में होली की जगह पर कुछ गांव के ही लोगों ने खाद के गड्ढे बना लिए इसी बात को लेकर गांव के लोगों में काफी आक्रोश था इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों की। इस मामले को लेकर नायब तहसीलदार हाथरस और मुरसान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर होली के स्थल को खाली करा कर साफ सफाई कराई। अब कहीं जाकर गांव के लोगों का गुस्सा शांत हुआ। और वही पुलिस ने गांव में लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.