उन्नाव, मार्च 2 -- उन्नाव। होली के त्योहार के पहले सड़कों पर यात्रियों की भारी भीड़ दिखाई पड़ी। रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टेशन और प्रमुख चौराहों पर मुसाफिर वाहनों का इंतजार करते दिखाई पड़े। सोमवार दोपहर के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने से शहर के बस स्टेशन, गदनखेड़ा बाईपास, लखनऊ बाईपास, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही। कई रोडवेज बसें भरी निकलीं। इससे कई लोग इंतजार करने के बाद जब बस नहीं मिली तो निजी साधन से गंतव्य तक पहुंचे। एआरएम गिरीश चंद्र वर्मा ने बताया कि बसों की कमी नहीं है। जिस रूट पर यात्री बढ़ेंगे, बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। लोकल व लखनऊ-कानपुर रूट पर पहले से ही चार अतिरिक्त बसें चल रही हैं। टिकट काउंटर के बाहर यात्रियों की भीड़ रेलवे स्टेशन पर पिछले कई दिनों से टिकट काउंटर के बाहर यात्रियों की भीड़ देखने को मिल रही है। तत्काल टिकट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.