एक संवाददाता, मार्च 1 -- Nalanda News: बिहार के नालंदा जिले में होली मिलन समारोह के दौरान एक वाटर पार्क जंग के मैदान में तब्दील हो गया। टिकट को लेकर हुए विवाद में उग्र भीड़ और आयोजकों के बाउंसरों के बीच दर्जनों राउंड फायरिंग हुई। एक किशोर को गोली लग गई। वहीं उपद्रवियों के हमले में एक पत्रकार और एक ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भोजपुरी सिंगर रौशन रोही समेत 12 लोगों को हिरासत में ले लिया। यह घटना बिहार थाना क्षेत्र के नकटपुरा स्थित एक निजी वाटर पार्क में हुई। जानकारी के अनुसार वाटर पार्क में होली मिलन समारोह पर भोजपुरी गायक रौशन रोही का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। प्रवेश के लिए 299 रुपये का टिकट रखा गया था। जब स्थानीय ग्रामीणों को मुफ्त प्रवेश नहीं मिला तो आयोजकों से उनकी तीखी नोकझोंक हो गई। बात बढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.