नई दिल्ली, मार्च 1 -- -सड़कों पर चार हजार से अधिक यातायात पुलिसकर्मी रखेंगे नजर नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। होली पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कमर कस ली है। शराब पीकर व लापरवाही से वाहन चलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। दिल्ली यातायात पुलिस ने ऐसे चालकों पर शिकंजा कसने की पूरी योजना बना ली है। होली के पर्व पर राजधानी की सड़कों पर चार हजार से अधिक यातायात पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। साथ ही सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। यातायात पुलिस ने त्योहार पर लोगों को सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की सलाह दी है। दिल्ली यातायात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राजधानी की सभी प्रमुख सड़कों पर यातायात पुलिस ने पॉइंट बना रखे हैं। प्रत्येक पॉइंट पर चार से पांच पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। वे शर...