बलिया, फरवरी 26 -- बलिया, संवाददाता। रंगों का त्योहार होली में लोगों को अपने घर परिवार के साथ मनाने के लिए उन्हें उनके पास तक पहुंचाने में सहूलियत देने के उद्देश्य से रोडवेज प्रबंधन ने अतिरिक्त बस चलाने का निर्णय लिया है। यह अतिरिक्त बसें 28 फरवरी से नौ मार्च तक बलिया दिल्ली, गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज व कानपुर आदि मार्गों पर चलाई जाएंगी। कुछ शर्त के साथ अतिरिक्त बसों के चालक-परिचालकों को प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। इससे जहां रोडवेज की आमदनी बढ़ेगी, वहीं आमजन का आवागमन सुगम होगा। एआरएम (बलिया डिपो ) प्रेमचंद प्रजापति ने बताया कि बलिया से दिल्ली के लिए तीन बस चलती है, इस रूट पर तीन और बस बढ़ाई जायेगी। इसी तरह कानपुर के लिए छह बस चलती हैं, जिसमे दो, प्रयाग राज के लिए दो, गोरखपुर के लिए तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा...