वाराणसी, मार्च 11 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। होली पर रोडवेज वाराणसी रीजन के आठ डिपो को सात करोड़ 9 लाख 66 हजार रुपये की आमदनी हुई है। जो गत वर्ष के सापेक्ष आय में रिकॉर्ड 37.57 लाख की वृद्धि है। 5 लाख 89 हजार यात्रियों ने रोडवेज की गाड़ियों में सफर किया। होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए 28 फरवरी से नौ मार्च तक दस दिनों की अवधि में 639 गाड़ियों का संचालन हुआ। जबकि पिछले वर्ष 556 बसें चलाई गई थी। आमदनी के मामले में भी रोडवेज प्रशासन को पिछले वर्ष के सापेक्ष रिकॉर्ड 37.57 लाख की वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष 6 करोड़ 72 लाख नौ हजार रुपए की आमदनी हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.