गया, मार्च 1 -- होली पर्व को लेकर घर आने और वापस कार्यस्थलों पर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ ने ट्रेनों में जबरदस्त दबाव बढ़ा दिया है। दिल्ली, मुंबई, लुधियाना, सूरत, चेन्नई और गुजरात से जुड़ी लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनों में 15 मार्च तक की सीटें पूरी तरह बुक हो चुकी हैं। कई प्रमुख रूटों पर वेटिंग लिस्ट 500 के पार पहुंच गई है, जबकि कई ट्रेनों में नो रूम का स्टेटस दिख रहा है। गया जंक्शन सहित बिहार और उत्तर प्रदेश से गुजरने वाली ट्रेनों में सबसे अधिक दबाव देखा जा रहा है। तत्काल टिकट मिनटों में फुल, यात्री परेशान होली के बाद कामकाजी लोग अपने कार्यस्थलों की ओर लौटने के लिए कन्फर्म टिकट पाने की कोशिश में जुटे हैं। हालांकि तत्काल टिकट भी बुकिंग शुरू होते ही कुछ ही मिनटों में खत्म हो जा रहे हैं। टिकट काउंटरों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लंबी प्रतीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.