नई दिल्ली, जनवरी 30 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता होली के अवसर पर दिल्ली से उत्तर प्रदेश, बिहार एवं झारखंड जाने वालों के लिए ट्रेन में अभी से सीटें खत्म हो चुकी हैं। अधिकांश गाड़ियों में 1 से 3 मार्च के बीच केवल प्रतीक्षा सूची में टिकट मिल रही है जबकि कुछ गाड़ियों में यह टिकट मिलना भी बंद हो चुके हैं। उधर विमान कंपनियों ने भी इस दौरान अपने किरायों में 30 से 40 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी अभी से कर दी है। आने वाले दिनों में विमान किरायों में और बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। जानकारी के अनुसार प्रत्येक वर्ष होली के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग अपने पैतृक घर जाते हैं। इसके लिए अधिकांश गाड़ियों में दो माह पहले ही टिकट बुक हो जाती हैं। ऐसे में दिल्ली से पटना, दरभंगा, रांची, प्रयागराज, वाराणसी आदि जगहों के लिए जाने वाली सभी गाड़ियों में 1 से 3 मार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.