मुरादाबाद, मार्च 5 -- नगर निगम द्वारा होली पर सफाई व्यवस्था के बड़े-बड़े दावे किए गए थे। चार मार्च को रामगंगा विहार इलाके में कूड़ा कलेक्शन करने वाली गाड़ी नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों ने करीब एक घंटे तक इंतजार किया। इसके बाद खुद ही लोग अपने-अपने घरों का कूड़ा स्थानीय प्लॉटों में फेंकने के लिए मजबूर हुए। रामगंगा विहार निवासी अतुल कुमार, संजय अरोड़ा, नितीश सिन्हा, अजय गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता, कंचन गुप्ता ने बताया कि नगर निगम की कूड़ा कलेक्शन करने वाली गाड़ी नहीं आने के कारण खुद ही कूड़ा फेंकने के लिए गए। वहीं दूसरी ओर नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। लापरवाही पर कार्रवाई भी की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.