होली पर राफ्टिंग बंदी को लेकर पैदा हुआ संशय
रिषिकेष, फरवरी 22 -- हर साल होली के दिन बंद रहने वाली राफ्टिंग को लेकर इस बार पर्यटन विभाग और पुलिस के बीच गतिरोध पैदा हो गया है। पर्यटन सचिव ने एक चिट्ठी टिहरी डीएम को भेजी है, जिसमें उन्होंने होली के दिन राफ्टिंग बंदी का आदेश जारी नहीं करने का अनुरोध किया है। हालांकि, पुलिस इस पक्ष में नहीं है। सुरक्षा कारणों के चलते स्थानीय पुलिस भी इस मामले में एसएसपी कार्यालय को रिपोर्ट भेजने की तैयारी में है। होली पर्व पर कई वर्षों से कौड़ियाला-मुनिकीरेती ईको टूरिज्म जोन में पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर राफ्टिंग बंद किया जाता है। इसमें मुनिकीरेती पुलिस का मनाना है कि पर्व के दिन होली के उल्लास में डूबे पर्यटकों की सुरक्षा को राफ्टिंग करते हुए खतरा काफी बढ़ जाता है, जिसके चलते ही यह निर्णय लिया जाता रहता है। थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि यहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.