नई दिल्ली, मार्च 3 -- होली के मौके पर प्रदेश में संगठित अपराध के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाते हुए राजस्थान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। रविवार तड़के चलाए गए विशेष ऑपरेशन के तहत 19 जिलों में एक साथ दबिश देकर 214 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग से जुड़े अपराधी भी शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध हथियारों का जखीरा और भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए हैं।डीजीपी की मॉनिटरिंग में चला ऑपरेशन डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में इस मिशन की रणनीति तैयार की गई। ऑपरेशन की कमान डीजी आनंद श्रीवास्तव को सौंपी गई, जबकि एडीजी दिनेश एमएन और डीआईजी योगेश यादव के नेतृत्व में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने विस्तृत ब्लूप्रिंट तैयार किया। ग्राउंड लेवल पर एसपी ज्ञान चंद यादव और...