एटा, मार्च 6 -- होली के बाद मेडिकल कालेज की त्वचा रोग ओपीडी में सर्वाधिक मरीज एलर्जी के पहुंच रहे हैं। रंग-गुलाल से चेहरे और शरीर पर लगाने से एलर्जी हुई है। ओपीडी में पहुंचे एलर्जी वाले मरीजों को चिकित्सक डा. प्रिया कुशवाह ने उपचार के साथ-साथ विशेष रूप से साफ-सफाई करने की सलाह दी है। ओपीडी में आए एलर्जी के मरीजों ने चिकित्सक को बताया कि होली पर रंग-गुलाल से होली खेली। इसके बाद ही एलर्जी की शिकायत हो गई है। जबकि उन्होंने चेहरे और शरीर पर लगे रंग-गुलाल को अच्छी तरह से साफ किया। चिकित्सक ने बताया कि बाजार में बिकने वाले रंग, गुलाल में रसायनयुक्त होते हैं। जिनको चेहरे एवं शरीर पर कसकर रगड़कर लगाने से एलर्जी हो सकती है। ओपीडी में पहुंचे एलर्जी के मरीजों को चिकित्सक ने उपचार को परामर्श दिया। शुक्रवार को मेडिकल कालेज में लगभग 2200 से 2300 रोगियो...