लखीमपुरखीरी, मार्च 3 -- होली पर रंग खेलने से पहले सावधानी बरत कर रंगों के त्यौहार का बेहतर तरीके मजा लिया जा सकता है।केमिकल रंगों के प्रयोग और असावधानी से रंगों और खुशियों का त्यौहार होली अक्सर कई परिवारों के लिए बेरंगा और दुखदायी हो जाता है। वजह है खतरनाक रासायनिक रंगों का दुष्प्रभाव। लोगों में इस त्यौहार को लेकर उत्साह है वहीं एक चिंता यह भी है कि कहीं खतरनाक रंग इस त्यौहार की खुशियों के रंग में भंग ना डाल दें। इसको लेकर आपके हिन्दुस्तान ने डाक्टरों से बात करे सावधानी और टिप्स जाने। जिला अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. अनिल गौतम ने कहा कि रासायनिक रंग हमारे शरीर पर त्वचा रोग, एलर्जी पैदा करते हैं। अक्सर होली के बाद ओपीडी में इनकी संख्या 60 प्रतिशत तक रहती है। इससे बचने को लोगों को रंग खेलने से पहले नारियल का तेल या सरसों के तेल से मा...