हापुड़, मार्च 5 -- जिलेभर में होली का त्योहार बुधवार को हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। रंगों से जिला सराबोर नजर आया। हर तरफ अबीर गुलाल उड़ता रहा। लोगों ने सामूहिक रूप से डीजे और ढोल की थाप पर जमकर भागड़ा किया। उधर सुरक्षा की दृष्टि से सड़कों पर पुलिसबल तैनात रहा। ताकि हुड़दंगियों पर नजर रखी जा सकें। हापुड़ में लोगों ने होलिका दहन स्थल पर पहुंचकर सामूहिक रूप से आखत डाले। इसके बाद रंग खेलना शुरू किया। बुधवार की सुबह से ही लोग फिर होली की मस्ती में डूब गए। होली पर सुबह से ही लोग उत्साहित नजर आए। हर तरफ लोगों को मस्ती करते देखा गया। नगर के मोहल्ला और गांव-गांव हुरियारों की टोलियां निकलीं। देर शाम तक हर तरफ रंग बरसता रहा। होली पर सबसे अधिक उत्साह बच्चों में दिखाई दिया। बच्चे अ...