रिषिकेष, मार्च 1 -- होली पर्व नजदीक आते ही नगर के बाजार रंगों और उत्साह से सराबोर हो गए हैं। मिल रोड, रेलवे रोड, देहरादून रोड और ऋषिकेश रोड पर रंग-गुलाल, पिचकारी और त्योहार से जुड़ी अन्य सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। बाजारों में सुबह से देर शाम तक खरीदारी का सिलसिला लगातार जारी है। व्यापारियों के अनुसार इस बार लोग रासायनिक रंगों से दूरी बनाते हुए हर्बल गुलाल को प्राथमिकता दे रहे हैं। रेलवे रोड के रंग विक्रेता गोपाल गुप्ता ने बताया कि प्राकृतिक तत्वों से बने हर्बल गुलाल की मांग तेजी से बढ़ी है, क्योंकि यह त्वचा के लिए सुरक्षित होता है। जागरूकता बढ़ने से ग्राहक गुणवत्ता को लेकर पहले से ज्यादा सजग नजर आ रहे हैं। रंगों के साथ-साथ होली के पकवानों की तैयारी भी जोरों पर है। किराना दुकानदार अपूर्व गोयल ने बताया कि घरों में ब...