शाहजहांपुर, फरवरी 28 -- होली के त्योहार को लेकर शहर के कपड़ा बाजारों में रौनक चरम पर पहुंच गई है। इस बार रंगों के साथ फैशन का भी जबरदस्त खुमार देखने को मिल रहा है। रेडीमेड गारमेंट्स से लेकर साड़ी, सूट-सलवार, लहंगा-चोली और बच्चों के फेस्टिव कलेक्शन तक हर वर्ग के खरीदार बाजारों का रुख कर रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में इस बार खरीदारी में अच्छा उछाल है। शहर के सदर बाजार, गोविंदगंज, बहादुरगंज, चौक कोतवाली क्षेत्र, केरुगंज, निगोही रोड, बजरिया, रोजा समेत अन्य जगहों पर बाजार में भीड़ है।रेडीमेड कपड़ों में युवाओं की खास दिलचस्पी नजर आ रही है। सफेद और हल्के रंगों की टी-शर्ट, कुर्ते, कुर्ती और कॉटन शर्ट की मांग सबसे ज्यादा है। होली मिलन समारोह और रंगोत्सव कार्यक्रमों को देखते हुए लोग आरामदायक और स्टाइलिश परिधान पसंद कर रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.