हापुड़, मार्च 5 -- थाना क्षेत्र के गांव नयाबांस में युवती को देखकर गाली गलौज करने के दौरान खूनी संघर्ष हो गया। घटना में चार से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने एक पुलिस कर्मी समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव निवासी भोजवीर सिंह ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे गांव निवासी मोंटी, नरेंद्र पुलिस कर्मी, नन्नू, दीपक, सोनू, मिथुन अपने चार पांच अज्ञात साथियों के साथ उनके मोहल्ले में आए। जहां आरोपियों ने उनके परिवार की साक्षी को देखकर गाली गलौज की। इसको देखकर उनकी चाचाी कुसुम ने गाली गलौज करने से मना किया तो आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में साक्षी, मनीष, रवि, दीपक आर्यन, श्योराज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.