सीतापुर, फरवरी 28 -- सीतापुर, संवाददाता। होली का त्योहार नजदीक आ चुका है। ऐसे में रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है। दूर दराज के शहरों में नौकरी करने वाले प्रवासियों ने घर वापसी करना शुरू कर दिया है। शनिवार को शहर के बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ी। यात्रियों की सहूलियत के लिए होली पर परिवहन निगम ने 50 अतिरिक्त बसें चलाई हैं। यह बसें 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलाई जाएंगी। बस स्टेशन पर अधिकतम यात्री दिल्ली, जयपुर, हरियाणा व पंजाब से सीतापुर आने वाले नजर आए। वहीं कुछ यात्री सीतापुर से लखनऊ, लखीमपुर, बहराइच व हरदोई जाने वाले रहे। यात्रियों को आवागन में दिक्कत न हो, इसको लेकर परिवहन निगम की तैयारियां पूरी हैं। विभाग ने दिल्ली के लिए 40, जयपुर पांच, गोरखपुर चार व अन्य रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.