आगरा, मार्च 5 -- बल्केश्वर (कमला नगर) में होली के दिन बुधवार को एक युवक यमुना में डूब गया। 24 घंटे बाद युवक का शव गुरुवार को चीनी का रोजा के पास यमुना में उतराता मिला। युवक अपने तीन दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। हादसे का शिकार हो गया। युवक के घर कोहराम मचा हुआ है। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। घटना बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे की है। लोहिया नगर, बल्केश्वर निवासी 18 वर्षीय वंश कश्यप अपने तीन मित्रों के साथ चिरंजीलाल की बगीची के सामने यमुना में नहाने गया था। नहाते समय वंश गहरे पानी में चला गया। उसके मित्र मनीष, सौरभ व रवि ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे भी घबरा गए। बाहर आकर शोर मचाने लगे। कोई गोताखोर आता इससे पहले वंश डूब गया। जानकारी पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर आ गए। कमला नगर थाना पुलिस ने पहुंचकर गोताखोर बुला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.