कानपुर, मार्च 5 -- होली पर मेट्रो 14 घंटे के बजाय सात घंटे ही ट्रैक पर दौड़ी। रंग खेलने के बाद यात्रियों ने करीबियों और रिश्तेदारों के यहां आने जाने के लिए मेट्रो का सफर किया। रूट पर ई रिक्शों की कमी से बुधवार को दोपहर ढाई से रात 10 बजे तक 7534 यात्रियों ने सफर किया जबकि गुरुवार को 20 हजार यात्रियों ने यात्रा की। मेट्रो के संयुक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) पंचानन मिश्रा ने बताया कि होली पर हाफ डे ही मेट्रो सेवा रही। इसमें भी सात हजार यात्रियों ने मेट्रो सुविधा का लाभ लिया। अगले दिन छुट्टी के बावजूद एक दूसरे से होली मिलने जाने वालों और भैयादूज में जाने वालों ने सफर किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.